इस रोजमर्रा की भाग दौड़ में,
चीजों को इकट्ठा करने की होड़ में,
इस रोजमर्रा की भाग दौड़ में,
चीजों को इकट्ठा करने की होड़ में,
भूल चुके हैं खुद को,
नींद भी नहीं आती है अब तो।
Imported car तो हैं, पर बैठा कोई साथ नहीं,
Stylish phone तो है, पर Landline वाली बात नहीं।
खो गई सादगी, गुम है बचपन,
खो गई सादगी, गुम है बचपन,
ऐसा तो नहीं सोचा था मैंने ये जीवन।
तोड़ दूं जंजीरों को, पंख अपने फैलाऊँ,
साँस ले लूँ फुर्सत से, फिर मैं पग बढ़ाऊं।
फूलों से बतियाना, हवाओं में लहराना,
रोजाना बैठ के, करूँ प्रभु का शुक्राना।
मिल गई सादगी, वही पुराना भोलापन,
मिल गई सादगी, वही पुराना भोलापन,
बिल्कुल ऐसा ही सोचा था मैंने जीवन।
बिल्कुल ऐसा ही सोचा था मैंने जीवन। (धीमी और शांत आवाज़ में दोहराएं)
No comments:
Post a Comment